सुबह 3 घण्टे थमा राष्ट्रीय राजमार्ग, लोग जाम में फंसे

ख़बर शेयर करें

2 वर्षो से बदहाल पड़े मार्ग में रोज हो रहे है हादसे

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी फ्रॉग पॉइंट के पास हलद्वानी से आ रहा ट्रक का अचानक एक्सेल टूट गया, जिसके बाद मार्ग के दोनों तरफ 3 घण्टो से ज्यादा का लम्बा जाम लग गया। जिसके बाद राहगीरों द्वारा इसकी सूचना खैरना चौकी को दी गयी घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी के जगदीश धामी तथा प्रयाग जोशी मौके पर पहुँचे तथा तुरन्त मौके पर पहुँच कर जे सी बी द्वारा वाहन को किनारे किया गया। जिसके बाद जाम को खोला जा सका,

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

वही फ्रॉग पॉइंट पर पिछले 2 वर्षों से मार्ग पूरी तरह बदहाल पड़ा हुवा है, जिसके चलते एभी तक मार्ग को ठीक नही किया जा सका है। जिससे रोजना कोई ना कोई हादसे हो रहे है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page