i20 कार से 27 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

i20 कार से 27 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
रामनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान i20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश और सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढिकुली में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान DL10CS7869 नंबर की i20 कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 27.12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत पुत्र बलवंत सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा सराईखेत से लाया गया था और इसे गुलरघट में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
पुलिस के अनुसार गांजे की रैकी और स्कॉर्ट कर रहा मोटरसाइकिल सवार हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने UK19B-4781 नंबर की मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है। मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 256/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हर्ष बहादुर पाल, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम, सचिन शर्मा और आरिफ शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page