दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – मातीनगर क्षेत्र में राववार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हाथीखाल, मोतीनगर निवासी सौरभ बजेठा (25) पुत्र खान सिंह बजेठा रविवार रात करीब 11:20 बजे रेलवे ट्रैक के पास पोल संख्या 75/15 के निकट देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य काठगोदाम की ओर रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना सिविल क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page