सरकारी काम में बाधा डालने पर शुक्रवार को भवाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पेयजल निगम के वर्क एजेंट अनुराग सिंह यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि जजुला जलस्रोत के पास सरकारी पेयजल योजना के निर्माण के समय कृपाल सिंह मेहरा के नेतृत्व में धनियाकोट के 25 से 30 महिला और पुरुषों ने लाइनों को पत्थर से तोड़ दिया। पाइपलाइन को फिर बनाने पर फिर तोड़ देने व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता व धारा 3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कृपाल सिंह मेहरा, धीरज सिंह, दीपक सिंह, पंकज सिंह, खष्टी देवी, राधा देवी, दीपा देवी, लक्ष्मी देवी समेत 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक भीड़ को उकसाने उपद्रव कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

