दर्दनाक आपबीती::जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 24 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

गोली मारी और कहा जाकर मोदी को बता देनाः मारे गए पर्यटक की पत्नी की दर्दनाक आपबीती

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, ऐसा अंदेशा जताया गया है। इस हमले में कर्नाटक के शिवमोगा जिले के एक कारोबारी पर्यटक मंजूनाथ राव की भी मौत हो गई। मंजूनाथ अपनी पत्नी पल्लवी और अपने छोटे बेटे के साथ घाटी में घूमने गए थे। पल्लवी ने उस भयानक मंजर और दर्दनाक आपबीती को बताते हुए कहा कि आतंकी हिन्दुओं की पहचान कर गोली मार रहे थे। बकौल पल्लवी, जब आतंकियों ने उसके पति को गोली मारी तो उसने आतंकियों से खुद को भी मारने को कहा लेकिन आतंकियों ने कहा कि तुम्हें नहीं मारूंगा, जाओ मोदी को बता देना।रिपोर्ट के मुताबिक, पल्लवी ने कहा, “हम तीनों (मैं, मेरे पति और हमारा बेटा) कश्मीर आए थे। मुझे लगता है कि दोपहर करीब 1.30 बजे हमला हुआ है। हम पहलगाम में थे। वो मेरी आंखों के सामने मौके पर ही मर गए।” पल्लवी ने कहा कि आतंकियों द्वारा गोले मारे जाने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की। उन्होंने कहा, “तीन स्थानीय लोगों ने मुझे बचाया।”

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

जाओ मोदी को बता देना

पल्लवी ने बताया कि हमलावर हिंदुओं को पहचानकर निशाना बना रहे थे। पल्लवी ने कहा, “तीन से चार लोगों ने हम पर हमला किया। मैंने उनसे कहा कि मुझे भी मार दो, तुम मेरे पति को पहले ही मार चुके हो तो आतंकियों में से एक ने कहा, ‘मैं तुम्हें नहीं मारूंगा। जाओ मोदी को बता देना।”

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

इस भयंकर हादसे के बाद रोती-बिलखती पल्लवी ने अधिकारियों से अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके पति का शव जल्द से जल्द शिवमोगा भेजा जाए। उन्होंने कहा कि शव को आसानी से नीचे नहीं लाया जा सकता, इसे हवाई मार्ग से ले जाने की जरूरत है। पल्लवी ने कहा कि हम चाहते हैं कि शव तुरंत वापस लाया जाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page