23 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें

देहरादून/सेवला कलां चंद्रबनी इलाके में नीट की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने गत तीन मई को रद्द हुई नीट की परीक्षा भी दी थी। मृतका की पहचान रिया पुत्री राजेश मल्ल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

आईएसबीटी चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार दोपहर घटना की सूचना मिली। मकान के द्वितीय तल पर स्थित कमरे में रिया फंदे से लटकी हुई थी। उसने खिड़की के ऊपरी हिस्से में दुपट्टे का फंदा बांधा था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि ‘बोझ बनने के लिए मुझे माफ कर दीजिए! इसमें किसी की गलती नहीं है, सिवाय मेरी अपनी नाकाबिलियत के। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मुझे माफ कर देना’। परिजनों ने बताया कि रिया सोमवार रात ऊपर वाले कमरे में पढ़ाई करने गई थी और वहीं सोई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जलजनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट105 लोगों की जांच, 72 ब्लड और पानी के सात सैंपल लिए; सचल चिकित्सा वाहन तैनात

मंगलवार सुबह छोटा भाई रिया को बुलाने गया। दरवाजा खुला था। अंदर रिया फंदे से लटकी थी

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page