चोरगलिया। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने 150 पाउच कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोरगलिया पुलिस ग्राम जगतपुर के पीछे जंगल की ओर कुंवरपुर आने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ट्यूबवेल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 150 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान धर्मवीर सिंह (22) पुत्र बचन सिंह निवासी धौराडाम, नजीमाबाद, सूर्यानगर, थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में मुकदमा संख्या 50/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



