नैनीताल से प्रकाश आर्य ने 2027 चुनाव का फूंका बिगुल,

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भाजपा नैनीताल नगर मंडल के अयारपाटा शक्ति केंद्र में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने अभी से संगठन को मजबूत करने और चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश आर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनाव में जीत का आधार बनेगी।
नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। भाजपा सरकार ने देश को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में शक्ति केंद्र संयोजक सुमन माहुरी तथा कार्यक्रम प्रभारी मयंक पंत के संयोजन में किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page