ग्राम प्रधान पर देर रात अज्ञात लोगों ने किया हमला, पुलिस से कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोड़िया हल्सों के ग्राम प्रधान गणेश चंद्र पर बुधवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए पथराव से ग्राम प्रधान में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पथराव के दौरान ग्राम प्रधान इसकी चपेट में आने से बच गए और बाल-बाल बच निकले। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने बेतालघाट पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  150 पाउच कच्ची शराब के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ग्राम प्रधान पर हुए पथराव की घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, देर रात हुई इस घटना ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम प्रधान ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर पथराव करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में नायल प्रिंटर्स का शुभारंभ, एक घण्टे में बन जाएगी मोहर

बेतालघाट थाने के एसआई शंकर नयाल ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page