भवाली। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी रोग की पहचान के लिए विशेष स्क्रीनिंग की गई।
शिविर में 53 लोगों का रक्तचाप (बीपी) और 45 लोगों का ब्लड शुगर जांचा गया। वहीं, टीबी की जांच के लिए 10 ट्रू नॉट सैंपल लिए गए। इसके अलावा डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 163 लाभार्थियों के चेस्ट एक्स-रे किए गए।
इस दौरान आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय गंगवार, आरबीएसके टीम, ब्लॉक एसटीएस बीएस धर्मवाल, एएनएम लता खड़का, सीएचओ रीमा, नर्सिंग अधिकारी अर्चना व नमिता और आशा फैसिलिटेटर चंपा देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



