धारी के अघरिया, ग्वालाकोट में 21 दिवसीय उद्यामिता प्रशिक्षण शुरू

ख़बर शेयर करें

धारी।
विकासखंड धारी के अघरिया, ग्वालाकोट में 21 दिवसीय उद्यामिता प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं को जाम मुरब्बा आदि तैयार करने का प्रशिक्षण, प्रशिक्षक रेखा पौडियाल द्वारा दिया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में वित्तीय जागरूकता सलाहकार भी बी डी नैनवाल द्वारा बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को पूरी ईमानदारी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों को निःस्वार्थ भाव से पूर्ण किया जाना चाहिए। देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति हेतु हर नागरिक को जिम्मेदारी के साथ आगे आना है। इसके अलावा उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिला रोजगार तथा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक हर हाथ को रोजगार देने तथा महिलाओं को रोजगार से समृद्धि की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम को भूमि संस्था की अध्यक्ष भावना पांडे, समन्वयक नकुल पांडे ने संबोधित करते हुए स्थानीय कृषि उपज से आम अचार मुरब्बा आदि विभिन्न उत्पाद तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर, बबिता, सोना देवी, जानकी देवी, रेखा, दीपा देवी, संजय कुमार, अजय कुमार नेता, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र उर्फ़ नानू, अंजलि सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
Ad

You cannot copy content of this page