दो बहनों की हत्या, घर के अंदर मिले शव,तांत्रिक का मामला

ख़बर शेयर करें

लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कॉलोनी में दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में चारपाई पर मिले। किशोरी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया है। जबकि युवती की हत्या शुक्रवार रात किए जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक तंत्र-मंत्र के फेर में दोनों की हत्या की आशंका है। पुलिस को पिता पर ही हत्या का शक है। पुलिस ने बताया पिता तंत्र-मंत्र का काम करता था। शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि खालिक कॉलोनी में अली हसन उर्फ सूरज की दो पुत्रियों फरीन (19 वर्ष) और यास्मीन (11 वर्ष) के शव उसके घर में चारपाई पर पड़े हैं। दोनों की पिटाई की गई और गला दबाया गया है। फिंगर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि पूछताछ में काला जादू, तंत्र-मंत्र और अंधवश्विास के चलते हत्या का अंदेशा है। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page