पुल गिरने से 18 लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

मिजोरम के सैरांग इलाके के पास कुरुंग नदी पर बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 18 श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य अभी भी लापता हैं। वहीं, रेलवे का दावा है कि गैंट्री गर्डर्स के ढहने के कारण पुल टूटा। गैंट्री गर्डर्स एक मशीन है जो बुनियादी ढांचे को उठाकर पुल पर रखती है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आईजीपी (कानून एवं व्यवस्था) लालबियाकथांगा खियांग्ते ने कहा कि घटना मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग में हुई। घटना की जांच को उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। 12 श्रमिकों के शवों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की। वहीं रेलवे ने मृतक के परिजनों को दस-दस लाख और गंभीर घायलों को दो लाख देने की घोषणा की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page