16 हजार हार्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें

गुजरात के प्रसिद्ध कॉर्डियोलाजिस्ट गौरव गांधी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 41 वर्ष थी। अपने कॅरियर में 16 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी करने वाले गौरव गांधी के इस तरह से निधन से लोग हैरत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दिल का इलाज करने वाले डॉक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत ने लोगों को गम के साथ-साथ हैरत में डाल दिया है। डॉ. गौरव ने हर दिन की तरह सोमवार को भी मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। रात को वह अपने पैलेस रोड स्थित घर लौटे। परिवार के साथ खाना खाया और सोने चले गए। अगले दिन सुबह छह बजे परिवार के सदस्य उठे तो पाया कि गौरव की तबीयत ठीक नहीं है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जीजी अस्पताल ले जाया गया, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page