मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

राज्य सरकार की तरफ से रविवार को बयान जारी कर बताया गया कि प्रयोगशाला जांच के नतीजों से पता चला है कि इन सभी 16 लोगों की मौत ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ नामक जहरीले पदार्थ की वजह से दूषित हुए दूध के सेवन से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

दूषित दूध पीने की वजह से उनकी किडनी ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे उनके शरीर के कई अंग भी अचानक से ही निष्क्रिय हो गए। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, यह मामला पहली बार 22 फरवरी को तब सामने आया, जब किडनी फेल होने के गंभीर लक्षणों वाले कई मरीजों की रिपोर्ट मिली थी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page