-उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क बांटा मटर का बीज
भवाली। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागों की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सोमवार को बेतालघाट के सिरोड़ी ग्रामसभा ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने उद्यान विभाग के निर्देश पर निःशुल्क मटर का बीज वितरण किया गया। वही 15 वित्त 2022-23 से सोलर लाइटों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने बताया कि 50 किसानों को मटर का बीज वितरण किया गया। 15 सोलर लाइटें वितरण की गई। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ मिले इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

