भवाली। जिले में इस बार मोटे अनाज के क्रय को 15 केंद्र बनाए जाएंगे। समूह के माध्यम किसानों से कृषि विभाग मडुवा, मादिरा समेत अन्य मोटा अनाज क्रय करेगा। जिससे एक ओर किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ढुलान में खर्च होने वाली रकम की भी बचत होगी।
सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई योजनाएं तैयार कर रही है। ताकि किसानों की आय में इजाफा हो सके। इस बार सरकार ने मिलेट वर्ष घोषित किया है। इसमें मोटे अनाज को बढ़ाव दिया जाना है। इसके तहत अब कृषि विभाग इस बार जिले के किसानों की सहूलियत के लिए मडुवा, मादिरा समेत अन्य मोटा अनाज की खरीदारी को 15 क्रय केंद्र बनाएगा। जिसके बाद इन केंद्रों के माध्यम से 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक मोटा अनाज क्रय किया जाएगा। इससे जहां किसानों को उचित दाम मिलेंगे, वहीं किसानों के घर से ही समूह के माध्यम से मोटे अनाज का क्रय किया जाएगा। मडुवे का समर्थन मूल्य 38.46 रुपये किलो तय किया गया है। समूह को मडुवा क्रय करने के लिए प्रोत्साहन राशि 150 रुपये कुंतल दी जाएगी। कृषकों को निशुल्क मिलेट फसलों के बीज वितरण किये जायेंगे। मोटा अनाज बीजो पर 80 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाएगी। जिले के 8 विकासखंडों की 44 न्याय पंचायतो में मिलेट्स पर गोष्ठियों का आयोजन होगा।
यहां बनेंगे क्रय केंद्र
ओखलकांडा 2
कोटाबाग 1
धारी 1
रामगढ़ 2
भीमताल 1
बेतालघाट 8
में किसान मडुवा का उत्पादन करते हैं। वहीं अब अच्छे दाम मिलने के बाद इसका रकबा भी बढ़ रहा है।
मडुवे के बन रहे उत्पाद
अब मडुवे से तमाम उत्पाद बनाए जा रहे है, इसका प्रचार प्रसार भी काफी हो रहा है। पिछले कुछ सालों में मडुवे से मिठाई, चौकलेट, समेत तमाम उत्पाद तैयार कर देश भर में विक्री किए जा रहे है।
जिले में इस बार 15 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें मडुवा, मादिरा आदि क्रय किया जाएगा। किसानों की आय में बढ़ोतरी हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
वी के यादव, मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

