काठगोदाम में 15 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम में 15 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने एक युवक को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हाइडिल गेट, देवखड़ी टिनशेड, जवाहर ज्योति और दमुवाढूंगा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रजत कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी देवाशीष होटल के पीछे, हल्द्वानी, मूल निवासी न्यू आवास विकास कॉलोनी, काशीपुर के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब में मैकडॉवेल्स नंबर-1, 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की, इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग और मैजिक मोमेंट्स शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर संख्या 101/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र और कांस्टेबल टीकाराम शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page