13 साल के बच्चे को साँप ने काटा, अस्पताल में मौत

ख़बर शेयर करें

सितारगंज में बीते सोमवार रात एक बच्चे को सांप ने डस दिया। परिजन उसे उपचार के लिए एसटीएच लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार सितारगंज निवासी हरेंद्र बीते सोमवार रात परिवार के साथ जमीन पर सोया था। उसके साथ 13 साल का बेटा स्वरित कुमार भी सोया था। रात करीब डेढ़ बजे सांप ने स्वरित के पैर में डस लिया। उसके चिल्लाने पर उसकी नींद खुली तो सांप दिखा। बताया जा रहा है कि परिजन बच्चे को लेकर झाड़ फूंक करने वाले के पास चले गए। इसके बाद उसे घर ले आए। सुबह बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बच्चे को एसटीएच रेफर कर दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page