गोलीबारी में 13 की मौत

ख़बर शेयर करें

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सोमवार को उग्रवादियों के दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर लीथू गांव में हुई।

तेंगनौपाल जिले के एक अधिकारी ने कहा, म्यांमार जा रहे उग्रवादियों के एक समूह पर उग्रवादियों के एक अन्य समूह ने घात लगाकर हमला किया। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों को 13 शव मिले। मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वे स्थानीय नहीं थे। तेंगनौपाल जिले की सीमा म्यांमार से लगती है। मणिपुर सरकार ने रविवार को ही कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में 18 दिसंबर तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की थीं। मणिपुर में मैतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद जातीय हिंसा भड़क गई थी। अब तक 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि ये घाटी स्थित पीएल के सदस्य हो सकते हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page