13 करोड़ की लागत से होगा कैंची धाम बाईपास का चौड़ीकरण
कैंची धाम में लगातार पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से शहर में जाम लगने के कारण लोगों को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है।जिसके लिए भवाली सेन्टोरियम से लेकर दुनियाखाल तक 8 कीलों मीटर का बाईपास मार्ग बनाया गया है।सीजन में इस मार्ग से शहर में जाम की स्थिति में सुधार देखने को मिला।
जिसे देखते हुए लोनिवि ने मार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए 13 करोड़ 88 लाख रुपये का डी पी आर उत्तराखंड शासन को प्रेषित किया था, जो स्वीकृत हो गया है।
विभाग के अनुसार मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है,जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

