एकदिवसीय दौरे पर मंगलवार को लोहाघाट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष निकाय चुनाव के लिए 11 लोगों ने दावेदारी पेश की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिसे भी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी, सभी एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से बैठक कर वार्ता की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, दीपक ओली, गीता ओली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व नामित सभासद रेनू गड़कोटी, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, पूर्व सभासद नवीन नाथ गोस्वामी, मनोज कुमार, विपिन गोरखा ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी रखी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

