उत्तराखंड में होली के दिन हुए अलग-अलग हादसों में लोक गायिका रिंकू राणा समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 455 लोग घायल हुए। रिंकू थारू समाज की लोक गायिका थीं। सबसे ज्यादा चार मौतें हरिद्वार और तीन मौत ऊधमसिंह नगर जिले में हुईं। हादसों में 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
खटीमा में थारू समाज की लोकगायिका ग्राम पूरनगढ़ नौगजा निवासी 36 वर्षीय रिंकू राणा पत्नी महेश राणा अपनी 10 वर्षीय भतीजी आयिस्का के साथ बरुआबाग से स्कूटी से बिडौरी जा रही थीं। बिचपुरी में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल रिंकू को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास पर आयोजित होली महोत्सव में उन्होंने गायन किया था। जानकारी के बाद सीएम धामी ने रिंकू के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है।
हल्द्वानी के गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में बाइक सवार कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी सोबन सिंह को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। किच्छा रोड स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड 45 वर्षीय योगेंद्र कुमार पुत्र छतरपाल निवासी बहेड़ी की सड़क पार करते समय तेज वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। रुद्रपुर में गाबा चौक के पास काशीपुर फ्लाईओवर पर घायल मिले तीन लोगों को दो बाइक सवार युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद 28 वर्षीय सुनील पुत्र आपाती राम निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप को मृत घोषित कर दिया
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

