भगदड़ में 11 की मौत 33 घायल

ख़बर शेयर करें

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार को आईपीएल में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने पहुंचे लाखों लोगों की भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 33 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

टीम की एक झलक पाने के लिए 40 हजार लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम के बाहर करीब तीन लाख लोग उमड़ पड़े। बेकाबू भीड़ पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी। ये प्रशंसक स्टेडियम के भीतर घुसने की कोशिश में प्रवेश द्वार के बाहर ही भगदड़ के शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायलों का इलाज वैदेही अस्पताल और बोवरिंग अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सम्मान समारोह स्थल पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ने से भगदड़ मची। कुछ बेहोश लोगों को सीपीआर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार अस्पताल पहुंचे और वहां घायलों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस जल्दी से अस्पताल नहीं पहुंच पाई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page