तिरछाखेत में निशुल्क मेडिकल कैम्प में 105 की हुई जांच

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के तिरछाखेत स्थित महर्षि विद्या मंदिर में शुक्रवार को उजाला सिगनैस सेंट्रल हॉस्पिटल की ओर से एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में 105 का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयां दी गईं। कैम्प में जनरल फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी। वहीं ऑप्टोमेट्रिस्ट अमित कुमार पाल द्वारा नेत्र परीक्षण भी किया गया। शिविर के सफल संचालन में मार्केटिंग हेड पंकज लेखक, नर्सिंग स्टाफ महिमा आर्या, जीडीए स्टाफ अनीता गोस्वामी तथा एंबुलेंस स्टाफ राकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान स्थानीय स्तर पर भावेश तिवारी (भानू मेडिकोज, भवाली) का सहयोग सराहनीय रहा, जिनकी मदद से शिविर का सुचारू संचालन संभव हो पाया। मेडिकल कैम्प के आयोजन से क्षेत्रीय लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला, जिससे लोगों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page