रात दस बजे बाद छोलिया नृत्य पर रोक लगाने की मांग की

ख़बर शेयर करें

भीम आर्मी ने चमाली सड़क दुर्घटना को देखते हुए शासन-प्रशासन से रात दस बजे बाद छोलिया नृत्य पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही सरकार से चमाली सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने को कहा है। उनका कहना है कि हादसे में मारे गए लोग अपने-अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

मंगलवार को भीम आर्मी के कुमाऊं मंडल संयोजक गोविंद बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि मृतक छोलिया दल के सदस्यों लंबे समय तक पहाड़ी की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और देश में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 लाख घायल को पांच लाख, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, भोजन सार्वजनिक तौर पर कराने आदि की मांग की है। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page