जंगल की आग में लापरवाही पर 10 कर्मचारी निलंबित, दो रेंजरों को नोटिस

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों की आग काबू पाने में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की है। धामी के निर्देश पर 10 वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जबकि पांच अन्य को संबद्ध और दो रेंजरों को कारण बताओ नोटिस दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा किताब कौतिक

सचिवालय में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाह अफसर और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वन प्रभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट पर यह कदम उठाया गया है। इन कर्मचारियों पर सरकारी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। मुख्यमंत्री ने अन्य लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा!

दो रेंजरों को कारण बताओ नोटिस: दो वन क्षेत्राधिकारियों को विपिन चंद्र जोशी और प्रदीप कुमार गौड़ को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। इनमें जोशी लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार तो गौड़ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

ये किए संबंद्ध: रेंजर गोपाल दत्त जोशी अल्मोड़ा वन प्रभाग, वन दारोगा पूरण चंद आर्या व संदीप सूठा तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, फॉरेस्ट गार्ड महेश चंद्र आर्या तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी और नरेंद्र सिंह बिष्ट सिविल सोयम अल्मोड़ा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page