सरकारी अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

ख़बर शेयर करें

रामनगर के सरकारी अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग के साथ रह रहे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी काशीपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी , डहरिया, मानपुर पश्चिम निवासी आरोपी दिनेश, काशीपुर की रहने वाली किशोरी को वर्ष 2024 में भगाकर रामनगर ले आया था और वहीं एक दुकान में काम करता था। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर आरोपी किशोरी को अस्पताल लाया, जहां उसने नवजात को जन्म दिया। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार किशोरी की उम्र 16 वर्ष 5 माह पाई गई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराया है। आरोपी के साथ विवाह के दावों की भी पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page