शनिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटा खीर का प्रसाद
नैनीताल। नैनीताल स्थित श्री शनिदेव मंदिर में शनिवार को समाजसेवी शीलू कुमार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समाजसेवी शीलू कुमार ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने शनिदेव महाराज से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य की सराहना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

