रामगढ में भारी बारिश से गिरी घर की सुरक्षा दीवार, मंडराया खतरा

ख़बर शेयर करें

भवाली। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रामगढ़ ब्लॉक की बोहराकोट ग्रामसभा में आनंद सिंह मेर के घर की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से मकान की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लगातार बारिश होने से जमीन में नमी बढ़ गई है, जिससे सुरक्षा दीवार पर दबाव बना और वह गिर गई। दीवार गिरने के बाद अब बारिश का पानी सीधे घर की ओर जाने का खतरा बना हुआ है। इससे मकान को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। आनंद सिंह मेर ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं कराया गया तो लगातार बारिश के बीच घर को भी खतरा हो सकता है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान लागू, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी,पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा, एंट्री पॉइंट पर वाहनों को लगाए जा रहे स्टीकर

You cannot copy content of this page