रामगढ में टीबी मुक्त भारत अभियान के स्वास्थ्य शिविर में 158 निक्षय आईडी बनीं
भवाली। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आयोजित शिविर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की।शिविर में 158 लोगों की निक्षय आईडी बनाई गई। इसके अलावा 24 लोगों के एक्स-रे किए गए और 45 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। वहीं 27 मरीजों का शुगर तथा 28 लोगों का रक्तचाप जांचा गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार के महत्व की जानकारी भी दी।शिविर में सहायक खंड विकास अधिकारी शमीम अहमद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार पांडे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमरान खान और डॉ. श्वेता सिंह मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रामगढ़ लता जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वाती देवी ने भी शिविर में सहभागिता की।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम नीमा, एक्स-रे तकनीशियन कल्पना कनवाल, एसटीएस भूपेंद्र सिंह धर्मवाल समेत आशा कार्यकर्ता और सीएचसी की अन्य टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि टीबी की पहचान और उपचार को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

