मेधा का परचम: कशीश का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन
धानाचूली। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली की कक्षा छह की होनहार छात्रा कु. कशीश पुत्री प्रदीप कुमार का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्रवृत्ति योजना के तहत चयन हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कशीश ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्रवृत्ति योजना में चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कशीश का चयन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि छात्रा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
छात्रा के चयन पर उसके परिजनों ने भी खुशी जताई। उन्होंने छात्रा की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। क्षेत्रवासियों ने भी कशीश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को इस तरह के अवसर मिलने से उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

