हल्द्वानी 10 सितम्बर, 2026 (सू.वि.)
हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुँचकर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय है। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। शहीदों का यह स्मारक हमें राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट,विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, आदि उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

