भू-स्खलन से पौराणिक देवी मंदिर को खतरा, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग

ख़बर शेयर करें

भू-स्खलन से पौराणिक देवी मंदिर को खतरा, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के तोक सेला में जंगलियागांव–छोटा कैलाश मार्ग पर स्थित पौराणिक देवी मंदिर पर भू-स्खलन का खतरा मंडरा रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मंदिर की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
ग्राम पंचायत जंगलियागांव की प्रधान राधा कुल्याल ने मामले की जानकारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, नैनीताल के अधिशासी अभियंता सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी है। उन्होंने अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर मंदिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
प्रधान ने मंदिर को भू-स्खलन से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने तथा जंगलियागांव–छोटा कैलाश मोटर मार्ग पर आया मलबा तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भूस्खलन से मंदिर को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने भी संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page