भूमियाधार में खाई में गिरी गाय को युवकों ने निकाला

ख़बर शेयर करें
  • आपदा प्रबंधन टीम के नही पहुँचे पर जताई नाराजगी

भवाली। भवाली हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में भूमियाधार के पास सोमवार को बारिश के बीच अचानक एक गाय 30 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वही आस पास के युवक भी गाय को बचाने खाई में उतर गए। युवा आशीष कुमार, कंचन कुमार अमन, कुनाल ने बताया कि 112 में कॉल कर पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम को बताया गया। लेकिन शाम 6 बजे तक पशुपालन विभाग के अलावा कोई नही पहुँचा। पशुपालन के अनिल कश्यप, नंद किशोर आर्या ने गाय को उपचार दिया। कहा कि रैस्क्यू के लिए मदद के लिए फोन किया दोपहर 2 बजके फोन करने के बाद भी शाम 6 बजे तक कोई नही पहुँचा। युवाओं ने कहा कि प्रशासन चार घण्टे तक मदद नही पहुँचा पाया। अगर कोई आदमी गिर जाता तो यही हाल रहता। कहा कि गाय को निकालने के लिए लगातार कोशिश कर रहे है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page