भीमताल में नाले में बही तीन साल की बच्ची की हुई मौत

ख़बर शेयर करें

भीमताल में नाले में बही तीन साल की बच्ची की मौत, रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद हुआ शव
भीमताल। भीमताल बाइपास के पास मंगलवार को मूसलाधार बारिश के दौरान नाले में बह गई तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में अभियान शुरू किया।
लगातार तेज बारिश और नाले के तेज बहाव के बीच पुलिसकर्मी बच्ची की तलाश में जुटे रहे। काफी प्रयासों के बाद बच्ची को बरामद किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नाले उफान पर हैं। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से बरसात के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page