भीमताल में जुआ खेलने को लेकर हुआ विवाद, चलाई गोली

ख़बर शेयर करें

भीमताल में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। एक युवक भीमताल से कार लेकर भागता हुआ हल्द्वानी पहुंचा यहां भोटिया पड़ाव से तीन कारों में सवार युवकों ने उसका पीछा कर लिया। जान बचाते हुए युवक घर के बाहर पहुंचा। तभी कार सवारों ने फायर झोंक दिए। जिससे कार का शीशा टूट गया, इसके बाद आरोपी ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

कोतवाली में गुरुवार देर रात दी तहरीर में पुरानी आईटीआई निवासी घनश्याम पंत ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर शाम काठगोदाम से अपने घर लौट रहा था। भोटिया पड़ाव पहुंचते ही अलग-अलग तीन कार में सवार युवकों ने उसका पीछा कर दिया। वह शनि बाजार रोड होते हुए घर को भागा। रास्ते में कार सवारों ने उसकी कार को टक्कर मारकर पलटाने की कोशिश की। वह जान बचाकर घर पहुंचा। कार खड़ी करते ही युवकों ने उसकी कार पर दो फायर झोंक दिए। उसने घर के अंदर भागकर जान बचाई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page