भवाली में भी बाजपुर अभियंता से मारपीट की घटना पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने जताया रोष

ख़बर शेयर करें

भवाली। लोक निर्माण विभाग, काशीपुर के बाजपुर क्षेत्र में शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान विभागीय अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट एवं अभद्रता की घटना पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोनिवि भवाली ने कड़ा रोष जताया है। संघ ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि वर्तमान मानसून एवं आपदा काल में उत्तराखंड के सभी अभियंता विषम परिस्थितियों में जनहित एवं शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे समय में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना बेहद गंभीर एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होता है।
संघ ने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा विभागीय अभियंताओं एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार किया जाएगा।इस दौरान संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश, ई. के. पाठक, ई. विश्वमोहन गिरी, ई. कुंदन बिष्ट, हर्षित आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page