भवाली। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नगर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने बुधवार को नगर के सभी सातों वार्डों का निरीक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बारिश के कारण जहां भी जलभराव, भूस्खलन, मलबा आने या अन्य आपदा की स्थिति बनी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर राहत और बचाव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान जेई सौरभ बिष्ट, मनोज तिवारी समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

