भवाली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैराड़ी लटवाल में एक बुजुर्ग महिला के घर से सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गैराड़ी लटवाल निवासी उमा लटवाल पत्नी स्व. नारायण सिंह लटवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच अगस्त को निजी कार्य से परिजनों से मिलने हल्द्वानी गई थीं। घर पर उनकी बहू तनुजा लटवाल और 98 वर्षीय ससुर पान सिंह लटवाल मौजूद थे। 24 अगस्त को वह हल्द्वानी से वापस घर लौटीं।
पीड़िता के अनुसार, 27 अगस्त को उन्होंने घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे में रखे बक्से को देखा तो उसका ताला और कुंडा बक्से पर नहीं था। बक्सा खोलने पर उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। चोरी हुए जेवरात में दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कान के झुमके, नथ, गोलोबंद, मांग टीका और दो अंगूठियां शामिल हैं। उमा लटवाल ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर बक्से का कुंडा निकालने के बाद जेवरात चोरी किए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसआइ आसिफ खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

