भवाली के श्यामखेत में सिलेंडर में लगी आग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के श्यामखेत क्षेत्र में बुधवार को एक घर में सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सिलेंडर से तेज आग की लपटें उठने पर परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल घर से बाहर फेंक दिया और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जानकारी के अनुसार श्यामखेत निवासी अमित राय पुत्र शंकर राय के घर में बुधवार को अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। किसी तरह सिलेंडर को उठाकर घर से बाहर किया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना मिलते चीता पुलिस के नरेंद्र मेहता व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर जांच की। स्थानीय लोगों के अनुसार रेगुलेटर में आग लगने के बाद लपटें सिलेंडर तक पहुंच गई थीं। गनीमत रही कि समय रहते सिलेंडर को घर से बाहर कर दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page