ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ
नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता
भवाली। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों प्रमुख दल चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे हैं। इसी बीच नैनीताल विधानसभा सीट पर भी सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं।
शुक्रवार को भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। हल्द्वानी स्थित स्वराज भवन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म मिल गया है।
बीते कुछ समय से समाजसेवी शीलू कुमार भवाली क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले से ही मुकाबला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सक्रिय चेहरों का दलों में आना-जाना आने वाले दिनों में चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब नैनीताल विधानसभा सीट पर सियासी हलचल और तेज होने के आसार हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page