ब्रेकिंग:अलचौना के पांडेछोड़ में बारिश का कहर, 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

ख़बर शेयर करें

अलचौना के पांडेछोड़ में बारिश का कहर, 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट
भीमताल। जनपद नैनीताल के भीमताल विकासखंड अंतर्गत अलचौना ग्रामसभा के तोक पांडेछोड़ में मंगलवार को हुई अत्यधिक बारिश के बाद ककड़िया नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आ गया। इससे कई घरों के अंदर मलबा और पानी घुस गया, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचने के साथ ही मकानों को भी आंशिक क्षति हुई है।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 23 प्रभावित परिवारों के कुल 50 सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर स्थित अन्य घरों में शिफ्ट कर दिया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रभावित परिवारों के लिए पका-पकाया भोजन की व्यवस्था कराई। मंगलवार को सभी 23 परिवारों के 50 सदस्यों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर �⁠बुधवार को भी प्रभावित परिवारों के लिए सुबह 10 बजे पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page