आपकी गाड़ी कॉमर्शियल हो या प्राइवेट, उसे तभी सड़क उतारें, जब प्रदूषण जांच और बीमा समेत सभी दस्तावेज वैध हों। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो कभी भी आपके मोबाइल पर चालान का संदेश आ सकता है। दून में संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के ऑनलाइन चालान शुरू कर दिए हैं, वहीं हल्द्वानी में कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है।
ब्लैक लिस्टेड हो जाएगा वाहन: ऑनलाइन चालान के बाद वाहन ब्लैक लिस्टेड हो जाएगा। यदि आप वाहन की फिटनेस करवाना चाहते हैं तो वह तभी हो सकेगा, जब चालान का भुगतान किया जाएगा।नैनीताल जिले में कैमरे की मदद ई-चालान की कार्रवाई शुरू करने के लिए एएनपीआर कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। परिवहन विभाग ने पहला कैमरा काठगोदाम के रानीबाग में लगा कर इसे विभागीय सर्वे से जोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद यहां भी ई-चालान शुरू हो जाएंगे। तैयारी शुरू कर दी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

