स्नूकर टूर्नामेंट में युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान
नैनीताल। नैनीताल में एस.एस. स्नूकर क्लब की ओर से आयोजित फाइनल स्नूकर टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए समाजसेवी शीलू कुमार ने क्लब के पदाधिकारियों, आयोजकों और खिलाड़ियों का आभार जताया।
इस अवसर पर शीलू कुमार ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य की नींव भी हैं। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।
उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें और अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नैनीताल और उत्तराखंड का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा, “युवा आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा क्षेत्र आगे बढ़ेगा। खेलेंगे युवा, तभी खिलेगा क्षेत्र।”
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

