नैनीताल में गाड़ी से डंडा निकालकर पीटा, वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें

। मल्लीताल स्थित आईजी कार्यालय के समीप रविवार देर रात मारपीट का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार देर रात एक अधिकारी का वाहन आईजी कार्यालय के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक की ओर से कथित तौर पर टिप्पणी की गई। इस पर वाहन चालक ने नीचे उतरकर युवक को समझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद हो गया। वाहन में मौजूद सुरक्षा गार्ड भी नीचे उतरकर विवाद शांत कराने का प्रयास करता दिखाई दिया। इसी दौरान वाहन चालक ने गाड़ी से डंडा निकाल लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि युवक की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जा रही थी। उन्होंने बताया कि युवक शराब के नशे में था। स्नोव्यू क्षेत्र निवासी कुशाल के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2.35 लाख नोटिसों पर 100 फीसदी सुनवाई पूरी, 15 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Listen
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page