नवाब हुसैन बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

ख़बर शेयर करें
  • वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

भवाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने नैनीताल निवासी नवाब हुसैन को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवाब हुसैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।नवाब हुसैन ने शीर्ष नेतृत्व एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने तथा अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे। उनके प्रदेश महासचिव बनने पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश सचिव गुरप्रीत प्रिंस, पूर्व चेयरमैन दीपू चनौतिया, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज कुमार ‘मोनू’, विधानसभा अध्यक्ष भानु नेगी, गणेश आर्य, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पंकज बिष्ट और भवाली नगर अध्यक्ष अफसर खान समेत कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि नवाब हुसैन की सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव से अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों एवं समस्याओं की आवाज को संगठन के स्तर पर और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page