धानाचूली के 15 छात्रों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल/ धनाचूली। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज धानाचूली के कक्षा छह और नौ के 15 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा छह के चार तथा कक्षा नौ के 11 विद्यार्थी शामिल हैं।
उपलब्ध सूची के अनुसार कक्षा छह में गौरव कुमार, उमेश सिंह, निखिल बिष्ट और कशिश का चयन हुआ है। वहीं कक्षा नौ में नितिन लोधियाल, निर्मला, पंकज सिंह, निकिता बिष्ट, रश्मि, शेखर चंद्र, डॉली नेगी, रोशनी, मोहित सिंह, महिमा और तनुजा चयनित हुए हैं।
विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page