दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिले समाजसेवी शीलू कुमार

ख़बर शेयर करें

दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिले शीलू कुमार
भवाली। ज्यूलिकोट में दूषित पानी पीने से प्रभावित परिवारों से शीलू कुमार ने हल्द्वानी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर प्रभावित परिवारों को अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।
शीलू कुमार ने कहा कि उनकी टीम पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो परिवार निजी अस्पताल का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं, उनके इलाज और अस्पताल से जुड़ी व्यवस्थाओं में भी टीम हरसंभव सहयोग करेगी।
उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क करें। परिवारों की सुरक्षा और बेहतर उपचार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन से दूषित पानी की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किए जाने की भी अपील की।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page