दुर्गापुरी मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शीलू कुमार रहे मुख्य अतिथि
बेतालघाट। दुर्गापुरी मंदिर बेतालघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में शीलू कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। आयोजक समिति एवं मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
शीलू कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में आपसी भाईचारा, खुशहाली एवं समृद्धि कायम रहे, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने लोगों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आए। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

